कानपुर देहात थाना रूरा पुलिस ने 2 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त राजेश पुत्र दशरथ को गिरफ्तार किया है। माननीय न्यायालय अपर जिला जज 14/ लैंगिक अपराध एक्ट कानपुर देहात के आदेश पर थाना रूरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। अभियुक्त राजेश के खिलाफ थाना रूरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 287/2015 धारा 363/366/376 भादवि0 व 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
परिजनों ने वर्ष 2024 में अभियुक्त राजेश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को मोहल्ला गणेशगंज के सामने अकबरपुर रोड थाना क्षेत्र रूरा से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त राजेश को मेडीकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना रूरा पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज, उ0नि0 विनोद कुमार, और का0 884 सुधीर छोकर शामिल थे।











