कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, सुरभि पाण्डेय, वामा सारथी अध्यक्षा एवं वामा सारथी उपाध्यक्षा, नेहा सिंह की उपस्थिती में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन(वामा सारथी) के तत्वाधान में रामराज यादव, मानद सूबेदार मेजर, (सदस्य, इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन) एवं पंकज सिंह, संस्थापक/ शिक्षक दक्षेश एकेडमी, अकबरपुर के सहयोग से पुलिस परिवार के बच्चों के लिए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के परीक्षार्थी बच्चों को बोर्ड/प्रतियोगी परीक्षाओं से पूर्व तथा परीक्षा अवधि में मानसिक रूप से मजबूत बनाना, परीक्षा संबंधी भय, दबाव एवं तनाव से निपटने की क्षमता विकसित करना तथा सकारात्मक सोच, एकाग्रता, समय प्रबंधन एवं प्रभावी अध्ययन रणनीतियों को अपनाने में सहायता प्रदान करना था।











