कानपुर देहात महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, वादी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने तथा गाली गलौज व धमकी देने के सम्बन्ध में थाना रूरा पर तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रूरा पर मु0अ0सं0 0037/2026 धारा 137(2)/87/352/351(2) बीएनएस बनाम संजय सिंह पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात आदि 04 नफर अभियुक्त पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संजय सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी सुट्ठाहरदो थाना गदागंज रायबरेली उम्र 23 वर्ष को आज दिनांक 10.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिगाई से करीब 50 मीटर आगे अकबरपुर की तरफ से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया गया ।











