कानपुर देहात
श्रीमद्भागवत कथा हमें भाईचारा, प्रेम व सौहार्द से जीने की सीख देती है। इससे सुनने के बाद जीवन में धारण करें और लोगों के सुख दुख में शामिल हों।यह बात कथावाचक देवी स्वाती व प्रगति ने संदलपुर के फिरोजापुर गांव में चल रही कथा में श्रोताओं से कही। कथा समापन पर डीलौलिया गांव समाजसेवी अक्षय कुमार कटियार ने पहुंचकर व्यास गद्दी का पूजन कर श्रोताओं को भागवत कथा को जीवन में उतारने को प्रेरित किया।
वही फिरोजापुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा 11 हजार रुपए का योगदान दिया। वही हाजीपुर और जैसलपुर गांव में चल रही भागवत में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। और वही भंडारे 5 हजार रुपए का योगदान दिया। वही समाजसेवी अक्षय कटियार ने कहा भागवत कथा तो हम अक्सर ही सुनते हैं। लेकिन इसे जीवन में उतारने की आवश्यकता है। आपस में भाईचारा व सौहार्द कायम रहे और सभी लोग राग द्वेष को भूल प्रेम से साथ रहें। मौजूद रहे सत्यम कटियार मोनू कटियार दीपू अजय सैंगनिक कटियार आदि लोग रहे।











