कानपुर देहात किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी ने मनरेगा योजना के नाम और उसके स्वरूप में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा देश की गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के लिए जीवनरेखा है और इसके साथ किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा को बचाने और मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने केंद्र सरकार से मनरेगा को मजबूत करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।
अधिवक्ता मोहित यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि मनरेगा का नाम बदलने या उसके मूल स्वरूप को कमजोर करने की कोशिश की गई तो कांग्रेस पार्टी इसे जनता के अधिकारों पर सीधा हमला मानेगी।
कांग्रेस ने मांग की कि 100 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाए, ग्राम पंचायतों को पूर्ण अधिकार दिए जाएं और न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी और मजदूरों तथा ग्रामीणों के हितों की मांग को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने बताया कि मनरेगा के माध्यम से करोड़ों मजदूरों को रोजगार, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा मिली है। ऐसे में इस योजना को कमजोर करना गरीब विरोधी नीति को दर्शाता है। किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की पार्टी कार्यकर्ता गांवों में चौपालें लगाएंगे, उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मनरेगा में पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा
मजदूरों से संवाद करेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।











