अधिनियम के अन्तर्गत थाना रूरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त के विरूद्ध करायी गयी जनपद  से जिलाबदर की कार्यवाही-

कानपुर देहात जनपद के थाना रूरा पुलिस द्वारा धारा 3(3)क उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत चालान किये गये अभियुक्त शिवम यादव पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम अहिरन गढेवा थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) जनपद कानपुर देहात द्वारा असामाजिक क्रिया-कलापों में लिप्त होने का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप 15 दिवस के लिये जनपद कानपुर देहात एवं उसकी सीमा से निष्कासित कर जिलाबदर किया गया और निर्देशित किया गया कि यदि उक्त अभियुक्त इस अवधि में जनपद कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करते हुये पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कराकर वैधानिक कार्यवाही करायी जायेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें