पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव एवं सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में किया गया सम्मानित।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, में 10th Armed Forces Veterans Day कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कानपुर देहात में 10वें Armed Forces Veterans Day का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र सेवा में पूर्व सैनिकों (ESM) द्वारा किए गए अमूल्य योगदान, अदम्य साहस, निष्ठा एवं त्याग का स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानित करना था। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने देश की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय भूमिका को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव एवं सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन विंग कमांडर अंकित सक्सेना, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा किया गया। उन्होंने पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु जिला प्रशासन की सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। समापन अवसर पर सशस्त्र बल समुदाय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हित में निरंतर सहयोग प्रदान करने हेतु राम स्वरूप पाल एवं भइयालाल के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार द्वारा भी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित किया गया तथा संबोधन भी किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक एवं वीर नारिया आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें