मां की याद में गरीब असहाय लोगों को लगभग तीन सैकड़ा कम्बल वितरित किए

रसूलाबाद कानपुर देहात।
कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल है जहां लोग घरों में ही कैद हो कर रह गये है तो वहीं समाजसेवी सानू सिंह ने अपनी मां की याद में गरीब असहाय लोगों को लगभग तीन सैकड़ा कम्बल वितरित किए। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई और उन्होंने इस पुनीत कार्य की उनकी सराहना भी की।
बताते चलें कि क्षेत्र के बारनपुर कहिंजरी गांव निवासी समाजसेवी सानू सिंह गौर जिनकी मां का तीन वर्ष पूर्व रुरा मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसको लेकर उन्होंने अपने निज निवास पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन रखा। आवास पर एकत्र हुए लोगों को उन्होंने ससम्मान कंबल बाटें और उनका दुःख दर्द भी बांटा उन्होंने गरीब असहाय लोगों को तीन सैकड़ा कम्बल वितरित किए। उनके इस कार्य की लोगों ने सराहना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार कृष्ण प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह, रामलाल कुरील, मुंशीलाल कुरील, रूपरानी, हाशमी बेगम,राम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें