रसूलाबाद कानपुर देहात। कड़ाके की ठंड में महज 1 से 2 घंटे दोपहर में धूप दिखाई देती है । वहीं शाम को फिर शीत लहर चलने लगती। सड़कों पर कोहरा और ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में लोग अलाव का सहारा ले रहे तो कई समाजसेवी भी आगे बढ़कर ठंड से राहत के लिए चाय का वितरण भी कर रहे हैं।
रसूलाबाद कस्बे के सब्जी मंडी बाजार के निकट स्थानीय लोगों द्वारा खीर का वितरण कराया गया। वहीं कई जगहों पर चाय भी वितरित की गई। खीर वितरित करते हुए ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि नए साल का आगाज हुआ है। वहीं ठंड में सभी अपने घरों से देर से निकलते हैं। इसको लेकर उन्होंने स्टॉल लगाकर लोगों को खीर खिलाई और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।


रसूलाबाद कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेंद्र कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी भैसायां के पास से चौकी प्रभारी असालतगंज मिलन सिरोही ने 100 अदद देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए। मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को डॉक्टरी परीक्षण के बाद जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से किसी भी दिशा में शराब की बिक्री नहीं होने देंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें