कालपी (जालौन)। नवागंतुक तहसीलदार आदित्य विशाल नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू की उपस्थित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में जनगणना बैठक आयोजित की गई।
बुधवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कहा कि जो पढ़ा लिखा मुखिया है वह अपने परिवार सदस्य संख्या की जनगणना मोबाइल के जरिए पोर्टल में कर सकते हैं 30 नवंबर मोबाइल के जरिए से जनगणना का कार्य चल रहा है 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रत्येक घर में प्रगणकों द्वारा जनगणना कार्य संपादित किया जाएगा सभी पर्यवेक्षक संबंधित प्रगणको का सर्वाधिक सहयोग कर अपने-अपने कार्यों को सब प्रतिशत पूरा करवाये उन्होंने जनगणना बारे में जमकर प्रत्येक बिंदुओं में पाठ पढ़ाकर जानकारी दी इस पुनीत कार्य में किसी भी कर्मचारी ने हीला हवाली की वैसे कर्मचारियों को बक्सा नहीं जाएगा तहसीलदार आदित्य विशाल ने जनगणना प्रत्येक बिंदुओं में प्रकाश डालकर मौजूद पर्यवेक्षकों को जानकारी देकर जागरूक किया मौजूद पर्यवेक्षकों में जगराम विनोद कुमार विवेक मलखान सिंह अरविंद पुष्पा मालती आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












