वार संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।
कालपी (जालौन)। बुधवार को तहसील प्रांगण में आयोजित बैठक पर वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र श्रीवास्तव ने कई मुद्दों पर विचार प्रकट करते हुए कहा की उप जिलाधिकारी न्यायालय में अभियुक्तों की रिमांड समय से नहीं आते हैं समय से आने के लिए उप जिलाधिकारी से मिलने के लिए रणनीत बनी साथ में प्रत्येक बुधवार को मांगों को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल की जाती है मांगों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई फरियादियों एवं वादियों के कार्यों को समय से करने के लिए स्थानीय तहसील के अधिकारियों से मिलने के लिए मौजूद अधिवक्ताओं की सहमत बनी वरिष्ठ अधिवक्ता जय किशोर कुलश्रेष्ठ सिद्धन बाबू राकेश द्विवेदी रवि तिवारी रामकुमार तिवारी आदि लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किया अध्यक्ष ने बैठक में आए हुए अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया मौजूद लोगों में अमर सिंह निषाद शीतला प्रसाद उर्फ सेवा दद्दा महाराज सिंह पाल दिनेश बाबू श्रीवास्तव बाबूराम श्रीवास मोहनलाल श्रीवास आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












