कालपी (जालौन)। नवागंतुक तहसीलदार ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पात्र व्यक्ति को उपलब्ध कराना फरियादियों की समस्याओं को तत्परता से निस्तारण करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
तहसील कैंपस कार्यालय में मौजूद नवागंतुक तहसीलदार आदित्य विशाल ने एक भेंट में अवगत कराया कि मैं जनपद प्रयागराज का मूल निवासी हूं वर्ष 2015 में नायब तहसीलदार पद पर शासन द्वारा जनपद हरदोई तैनाती हुई थी जनता की सेवा करने का एक अवसर प्राप्त हुआ था जनपद लखीमपुर वर्ष 2021 में तहसीलदार पद में प्रोन्नति होकर जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ शासन द्वारा लखीमपुर से जनपद जालौन तबादले पर आया था वही हमारे जिला अधिकारी समीर ने जिस उम्मीद के तहत तहसील कालपी में तहसीलदार पद का दायित्व सौपा है मैं सदैव जनता की सेवा में खरा उतरूंगा इतना भी नहीं उनके निर्देशों का साक्षरता से पालन करना करवाना मेरी आदत में सुमार होगा उन्होंने कहा कि फरियादियों लिए मेरे 24 घंटे दरवाजे खुले रहेंगे निर्भीक होकर स्वयं फरियादी कभी भी मिल सकता है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














