किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात। शासन के निर्देशानुसार किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने और कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और जिले के अलग-अलग विकासखंडों से आए 38 किसानों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक कार्यालय की ओर से किया गया। उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने अधिकारियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों का स्वागत करते हुए किसान दिवस की कार्यवाही शुरू की। उन्होंने किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी अनिवार्य रूप से बनवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि ऐसा न कराने पर विभागीय योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। साथ ही किसानों से पराली न जलाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का अनुरोध किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें