स्वच्छता ही सेवा, व विशेष अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति कानपुर देहात द्वारा आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता।

 

विजेता छात्रों को किया गया सम्मानित, सभी को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

कानपुर देहात।जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला के मार्गदर्शन में “नदी, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विवेक कुमार सैनी जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति कानपुर देहात के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय नहोली में किया गया।
जिसमे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अपने भाषण के माध्यम से अपने अपने विचारो को प्रस्तुत किया । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में माही यादव ने प्रथम स्थान, नितिन ने द्वितीय स्थान, तथा अनुष्का को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान व विशेष अभियान के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है, ताकि छात्र-छात्राओं में जल, नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने कहा कि नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। उन्होंने आमजन से नदियों एवं घाटों पर कूड़ा-कचरा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
विद्यार्थियों के उत्साह,सक्रिय सहभागिता की सराहाना की ।
इस अवसर पर सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रूप में ब्रजेन्द्र स्वरूप गौतम,मधुलिका वर्मा,अध्यापक व वन रक्षक आकाश गौतम रहे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें