मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना पुलिस ने मारपीट के दौरान घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंवर सिंह (32 वर्ष), निवासी रिवरी इटैली, थाना रसूलाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को इटैली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को संदीप निवासी रिवरी इटैली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उनके और उनके पिता जयकरन सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच और मेडिकल परीक्षण के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराएं बढ़ाईं। मारपीट में घायल जयकरन सिंह की 19 सितंबर 2026 को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मामले में गैर-इरादतन हत्या से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 भी बढ़ाई गई।
पुलिस ने 15 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी कुंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें