कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और निष्पक्षता बरतने पर जोर दिया।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने पीड़ितों को उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।













