मा0 प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा, दिये निर्देश

कानपुर देहात

मा0 मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश/जनपद प्रभारी मंत्री, डा0 संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में मा0 मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, मा0 विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणुका सचान, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की गयी। बैठक में मा0 मंत्री जी द्वारा विद्युत विभाग की बिजली बिल राहत योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा सभी गांवों के सचिवालय, कोटेदारों के यहां पोस्टर लगाकर योजना का प्रचार-प्रसार कराया जाये। मा0 मंत्री जी द्वारा बकायेदारों से भी सम्पर्क स्थापित कर योजना के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिये गये। मा0 मंत्री जी द्वारा किसानों को अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति देने, नोटिस के उपरान्त ही विद्युत विच्छेदन सम्बन्धी कार्यवाही करने, विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट पहनकर ही कार्य करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये तथा तय समय में विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कराया जाये। मा0 मंत्री जी द्वारा कृषि विभाग को किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिलाने के साथ-साथ खाद, बीज की उपलब्धता केन्द्रों पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कृषि विभाग को विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर, किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग केसीसी, फसल बीमा आदि के कैंप आयोजित करें जिससे कृषकों को सुलभता रहे। उन्होंने कहा कि सभी क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाऐं दुरूस्त रखी जायें, बिक्री हेतु आने वाले किसानों से तत्काल फसल का क्रय कराया जाये। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को केन्द्रों के निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये। मा0 मंत्री जी द्वारा जिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने, आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई कराने, सभी सार्वजनिक स्थलों के आस-पास रोस्टर लगाकर साफ सफाई कराने के निर्देश दिये। बैठक में मा0 मंत्री जी द्वारा नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निकाय के अंतर्गत सभी स्थलों, सार्वजनिक शौचालय, मलिन बस्तियों में अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का प्रचार प्रसार पंचायत घरों पर कराए जाने के निर्देश दिये तथा ग्राम पंचायत में विभागों द्वारा संचालित योजना के पोस्टर लगाने व प्रत्येक योजना में लाभार्थियों के पात्रता का वर्णन किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों में पढ़ाने हेतु ड्यूटी लगायी जाये। उन्होंने वन विभाग को सड़कों पर स्थित पेड़ों को शीघ्र हटाने के निर्देश दिये। मा0 मंत्री जी द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत शेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप कानून व्यवस्था स्थापित की जाये। उन्होंने चौकीदारों को सक्रिय करने, जमीन से सम्बन्धित मामलों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिये। माननीय मंत्री जी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए विकास कार्यों को कराया जाए, अधिकारी नियमानुसार कार्य करें, पात्र को योजनाओं से जोड़े तथा सरकार द्वारा चलायीं जा रहीं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है अधिकारी इसमें अपना सहयोग दें। अंत में मा0 प्रभारी मंत्री ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा कर विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं में प्रगति लाने तथा योजनाओं से सम्बन्धित प्रगति निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का समयान्तर्गत सभी अधिकारी अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। बैठक में सीएमओ डा0 एके सिंह, डीएफओ एके पाण्डेय, डीसी मनरेगा, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें