परिवार जागृति केंद्रों में 8 परिवारों का कराया गया समझौता

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में रविवार को सभी सर्किल स्तर पर “परिवार जागृति” विकेन्द्रित परिवार परामर्श केंद्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की संवेदनशीलता के साथ काउंसलिंग कर आपसी संवाद और समझौते के जरिए समाधान का प्रयास किया गया।
अकबरपुर सर्किल के पुलिस लाइन, रसूलाबाद के थाना शिवली, डेरापुर, भोगनीपुर और सिकन्दरा में आयोजित केंद्रों पर प्रशिक्षित महिला परामर्शदाताओं, महिला सुरक्षा दल और पुलिस अधिकारियों ने मामलों की सुनवाई की। अकबरपुर सर्किल में 8 परिवारों के बीच आपसी सहमति से सफल समझौता कराया गया।
वहीं, अन्य मामलों में प्रभावी काउंसलिंग करते हुए अगली तिथि निर्धारित की गई। पुलिस के अनुसार, परिवार जागृति केंद्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का मानवीय और संवेदनशील तरीके से समाधान कर परिवारों में संवाद, विश्वास और सामाजिक समरसता मजबूत करने का प्रयास लगातार जारी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें