अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

 

ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जगरुप।

कानपुर देहात। यमुना नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के दृष्टिगत तहसील भोगनीपुर के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा सतर्कता एवं निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यन्त कुमार मौर्य द्वारा उप जिलाधिकारी भोगनीपुर के साथ चपरघट्टा क्षेत्र का भ्रमण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा क्षेत्र में जलस्तर एवं अन्य परिस्थितियों पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सक्रिय रखी जाएं।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के निकट अनावश्यक आवागमन न करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें।
जनपद में आपदा संबंधी त्वरित सहायता एवं सुरक्षा-बचाव हेतु जनपद स्तरीय टोल-फ्री नंबर 1077 तथा मोबाइल नंबर 9044070030 एवं 9454416429 सक्रिय हैं। आमजन किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें