कालपी (जालौन)। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं प्रभारी निरीक्षक अतिरिक्त इंस्पेक्टर राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित किया गया दो फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत की जिसमें दोनों शिकायतों को तत्काल निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन कोतवाली कालपी अथिति ग्रह में आयोजित समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने आई हुई फरियादियों की शिकायतों को लेकर मौजूद प्रभारी निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को समय से गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें हरीगंज निवासी लाल सिंह पुत्र राम शंकर ने शिकायत प्रस्तुत करके अवगत कराया की जमीदारी शासन से हमारे पूर्वज जमीन पर कब्जा किए हुए थे इसके उपरांत हम लोग भी कब्जा किए हुए हैं खतौनी में दर्ज किए जाने की मांग की आदि दो शिकायत प्रस्तुत की गई लेखपाल की घटना लेकर प्रदेश आवाहन पर समस्त लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार किया मौके में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह चौहान समेत लोग मौजूद थे इसके अलावा पालिका विद्युत जल संस्थान विभाग के जिम्मेदार अनुपस्थित रहे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









