कानपुर देहात। मुख्यमंत्री रसोईया कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 23 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से किया जाएगा। शासन/विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तर पर भी 23 अगस्त 2026 को प्रातः 09:00 बजे ईको पार्क, माती स्थित कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।












