कानपुर देहात। ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने राहत दिलाते हुए ₹31,000 की धनराशि वापस करा दी। साइबर ठग ने शिकायतकर्ता को फोन कर ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा दिया और लोन अप्रूवल के नाम पर यूपीआई के माध्यम से कुल ₹42,648 ट्रांसफर करा लिए थे।
ग्राम विक्रमपुर निवासी गोविन्द सिंह ने 16 जून 2026 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लेनदेन की जांच की और साइबर तकनीकी माध्यमों से प्रयास कर शिकायतकर्ता के खाते में ₹31,000 वापस करा दिए। शेष धनराशि की वापसी के लिए भी पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस की कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया।
साइबर ठगी से बचाव: ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। मोबाइल फोन खोने पर CEIR पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है।











