अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत

कालपी (जालौन)। वुधवार को उसरगांव से उरई की ओर रेलवे लाइन पर खंभा नंबर1261/21 के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए।
ग्राम उसरगांव के समीप ट्रेन से कटकर युवक के शव के पड़े होने की सूचना मिलने पर मौके पर दरोगा सूरजपाल के साथ विपिन, दीवान अर्पित और अभिषेक पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है पुलिस द्वारा मृतक के नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है।
फोटो पुलिस टीम रेलवे लाइन पर जांच करती हुई।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें