छात्राओ की छीटा कशी पर परिजनों ने तीन मनचले युवकों को कार्यवाही हेतु पुलिस को सौपा

कालपी (जालौन)। स्कूल आने-जाने वाली तीन छात्राओं पर यमुना पुल पर आए दिन छींटाकशी करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया परेशान छात्राओं ने घटना की जानकारी गांव के टेंपो चालक को दी इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली के ग्राम डिलौलिया की तीन छात्राऐ रोजाना पढ़ाई के लिए कालपी आती-जाती हैं। कालपी यमुना पुल पर कुछ युवक आए दिन छात्राओं पर छींटाकशी कर उन्हें परेशान करते थे। बुधवार को भी स्कूल से लौटते समय युवतियां यमुना पुल से गांव की ओर जा रही थीं इसी दौरान पुल पर पहले से मौजूद युवकों ने युवतियों पर छींटाकशी शुरू कर दी इसी दौरान वहां से गांव का एक टेंपो चालक गुजर रहा था उसने छात्राओं से परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने पूरी घटना की जानकारी उसे दी। युवतियों की बात सुनने के बाद टेंपो चालक ने गांव के परिजनों और अन्य लोगों को फोन कर यमुना पुल पर बुला लिया कुछ ही देर में युवतियों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए उन्होंने आरोपित युवकों को पकड़ लिया और कालपी कोतवाली पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई घटना के बाद पीड़ित युवतियां भी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचीं पुलिस ने युवतियों से घटना की जानकारी लेने के साथ आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें