कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 531 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।














