कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें सुनीं और सभी को न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर न्यायपूर्ण और समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई की गई। क्षेत्राधिकारियों ने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।














