अकबरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

अकबरपुर, कानपुर देहात। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को अकबरपुर मंडल में देशभक्ति का ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। अकबरपुर इंटर कॉलेज से अकबरपुर ओवर ब्रिज तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

नेतृत्व में दिखी एकजुटता
यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रेणुका सचान और मंडल अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला भी शामिल हुईं।
तीनों नेताओं ने सबसे आगे तिरंगा हाथ में लेकर पैदल मार्च किया। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी तिरंगा लेकर चल रहे थे।

जिला अध्यक्ष रेणुका सचान का बड़ा बयान
ओवर ब्रिज पर आयोजित सभा में जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा:
“आज अकबरपुर की सड़कों पर जो तिरंगे का सैलाब उमड़ा है, वह इस बात का प्रमाण है कि देश की मिट्टी में राष्ट्रभक्ति की जड़ें कितनी गहरी हैं। तिरंगा हमारी पहचान है, हमारा गौरव है और हमारे शहीदों की शहादत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘हर घर तिरंगा’ देकर हर भारतीय को गर्व करने का अवसर दिया है। संत रविदास, महात्मा गांधी और भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें तिरंगे के सम्मान को सर्वोपरि रखना होगा। यह अभियान हमें जाति, धर्म से ऊपर उठकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देता है।”_
मैं अकबरपुर की जनता से आह्वान करती हूं कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर, हर दुकान, हर संस्थान पर तिरंगा फहराएं। जब तक सूरज-चांद रहेगा, तिरंगा हमारा शान से लहराता रहेगा। भारत माता की जय!”

 

जनसैलाब और स्वागत
तिरंगा यात्रा जैसे ही अकबरपुर इंटर कॉलेज से शुरू हुई, पूरा मार्ग भगवा और तिरंगे के रंग में रंग गया। रास्ते में व्यापारियों और आम नागरिकों ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की। डीजे पर “ए वतन मेरे वतन”, “संदेशे आते हैं” जैसे देशभक्ति गीत बज रहे थे। बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” के नारे लगा रहे थे।

ओवर ब्रिज पर पहुंचकर सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद देश की एकता, अखंडता और अक्षुण्णता का संकल्प लिया गया।

अवसर पर मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक आशीष दीक्षित उपाध्यक्ष सौरभ अंशु तिवारी राकेश तिवारी पूनम आर्य कृष्णा गौतम ब्लॉक प्रमुख आशीष दीक्षित कुसुम लता कटियार तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें