कालपी प्रेस क्लब द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित सम्मान समारोह

 

ऐतिहासिक एवं गौरवशाली होगा समारोह

कालपी (जालौन)। स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के प्रति क्रतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने के रूप में 15 अगस्त स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर नगर के श्याम पैलेश गेस्ट हाउस में अपराह्न
तीन बजे स्वतंत्रा संग्राम सेनानी आश्रित सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समारोह का आयोजक है कालपी प्रेस क्लब कालपी जिसके अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि समारोह का उद्देश्य आजादी के आंदोलन में लड़ने वाले वीर सेनानियों के बच्चों य पोते पोतियों को सम्मानित कर उन्हें और उनके त्याग बलिदान को याद करना है। साथ ही कार्यक्रम से नई पीढ़ी को देश प्रेस और इतिहास के बारे में बताना है जिनके साहस के कारण ही हम आज खुलकर सांस ले पा रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार आर एन शुक्ला ने कहा उन स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों का द्रष्टिकोंण भारत को एक स्वतंत्र देश देश के रूप में देखने और हमारी जनता को अंगेजों की गुलामी से मुक्त कराने का था।उन्होंने मिलकर अंग्रेजों को हमारे देश से बाहर निकालने का फैसला किया और अंतिम सांस तक लड़े आज हम उनको याद कर गौरवान्वित हो रहै हैं।

क्लब के महामंत्री पवन दीप निषाद ने बताया कि उक्त सम्मानित समारोह के मुख्य अतिथि बिधायक कालपी बिनोद चतुर्वेवेदी के अतरिक्त विशिष्ट अतिथ पूर्व विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन पूर्व बिधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला के साथ ही उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ची गरिमामयी उपस्थिति में नगर के गणमान्य जन समाजसेवी विभिन्न संगठनों के प्रमुख और जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

क्लब के प्रवक्ता पत्रकार मनोज पाण्डेय ने कहा कि उन सभी भारत माता के वीर सपूतों को नमन करते हैं सभी का सम्मान करते हैं जिनका नाम इतिहास के पन्नों मे दर्ज होने से छूट गया पर जिनका हमारे क्लब को इतिहास मिला उन कालपी नगर के सम्मानित स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों मे श्री मोतीचन्द्र वर्मा,श्री चन्द्र भानु विद्यार्थी,श्री शिव सपपत्ति शर्मा, श्री मन्नी लाल अग्रवाल, श्री जगन्नाथ चौरसिया,श्री केदारनाथ सक्सेना। श्री जगदीश नरायण रूसिया, श्री क्रष्ण गोपाल शर्मा, श्री गोस्वामी जगतपुरी श्री जयराम,श्री बाबूलाल श्री पंडित मदन मोहन, श्री मन्नी लाल पाण्डेय, श्री गोपाल तिवारी , श्री श्याम सुन्दर दीक्षित जी के आश्रितों को सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है।
क्लब के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों ने देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।उनके अतुलनीय त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्स ले रहे हैं।
पत्रकार हरिश्चंद्र दीक्षित(बापू )ने कहा स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों ने भारत को आजाद कराने के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पत्रकार अनुराग पंडित ने कहा कि स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों ने ब्रिटिश साम्राज्य के अन्याय का हमेशा साहस पूर्वक बिरोध किया।पत्रकार संजीव नगाइच ने। क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हम सभी को महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी महात्मागांधीके साथ और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश के लिए जो बलिदान दिया उसको नमन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा
पत्रकार शिवांग शुक्ला ने कहा जिस तरह शहीद भगत सिंह और सुखदेव राजगुरू ने हंसते हंसते देश के लिए अपने प्राण न्योक्षावर कर दिए उस गौरवशाली पल को याद करने के लिए है यह समारोह।
क्लब के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ईशा रजा मन्सूरी मन्सूरी ने कहा नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने ‘तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूंगा’ आज उस नारे को याद कर उन सभी स्वतंत्रा सेनानियों के बलिदान को नमन करने का अवसर है यह सम्मान समारोह। पत्रकार डाक्टर विवेक निगम ने कहा हमें सदैव इन वीर सैनानियों के आदर्शों का सम्मान करना चाहिए और देश हित में इस तरह के कार्य करते रहना चाहिए। पत्रकार महेंद्र निगम ने कहा इनका बलिदान हमें देश के प्रति प्रेम और एकता का पाठ पढ़ाता है।
कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राण पड से कार्य कर रहे कार्यक्रम कके संयोजक ब्रजेन्द्र सिंह चौहान संरक्षक सतीष द्विवेदी शिव नरायन प्रजापति दीपू चौहान सर्वेश शर्मा योगेश द्ववेदी रोहणी शर्मा अशोक पुरवार देवेंद्र चतुर्वेदी अनिल बाजपेई आरिफ रजा मंसूरी अंकित चतुर्वेदी ने सभी आमंत्रित महानुभावों को कार्यक्रम में पधार कर समारोह की सफलता मे सहभागी बनने की अपील की है।

आर०एन० शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें