उरई में स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला स्तरीय क्रॉसकंट्री दौड़

उरई। क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने रा० पर्व स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर क्रॉसकट्री दौड़ के आयोजन के विषय में बताया कि जनपद के खेलप्रेमी खिलाडियों को सूचित किया जाता है कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 06.08.2026 को आहूत बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में 15 अगस्त 2026 स्वतत्रता दिवस के सुअवसर प्रातः 8.00 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा तदोपरान्त जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय इन्दिरा स्टेडियम उरई के तत्वाधान में 05 कि०मी० पुरुष एवं 03 कि०मी० महिला वर्ग में जिला स्तरीय क्रासकंट्री दौड प्रतियोगिता इन्दिरा स्टेडियम से कालपी रोड पर प्रातः 9.30 बजे से आयोजित की जायेगीं। रूट विवरण निम्नवत रहेगा-‘पुरूष वर्ग की क्रासकंट्री दौड इन्दिरा स्टेडियम उरई मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर कालपी रोड मारूती सुजुकी कार एजेन्सी से वापस स्टेडियम मुख्य द्वार पर समाप्त होगी तथा महिला वर्ग- इन्दिरा स्टेडियम से प्रारम्भ होकर एस आर पब्लिक स्कूल मोड से वापस स्टेडियम पर समाप्त होगी”।
अतएव जनपद के प्रधानाचार्य / प्राचार्य / कीडा संघ/क्लब आदि से अपील है कि अपने अपने विधालय के पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग की खिलाडियों को आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु भेजने का कष्ट करे। क्रमशः 06 स्थान प्राप्त करने वाले पुरूष एवं महिलाओं को खेल विभाग द्वारा पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। क्रासकंट्री दौड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु पुरुष / महिला खिलाडी 15 अगस्त 2026 को इन्दिरा स्टेडियम उरई में प्रातः 8.30 बजे से उपस्थित होकर अपने नाम की प्रविष्टि कराकर चेस्ट नम्बर प्राप्त कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। प्रविष्टि निःशुल्क है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें