जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपदवासियों से खादी निर्मित तिरंगा ध्वज क्रय करने की अपील।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद में “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के अंतर्गत आम जनमानस को अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत दिनांक 06 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, कानपुर देहात अखिलेश अग्निहोत्री द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मानक एवं सम्मान के अनुरूप खादी से निर्मित तिरंगा ध्वज ही क्रय करें तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखें।
जनपद में खादी की प्रमाणित संस्थाओं द्वारा विभिन्न साइज में खादी से निर्मित ध्वज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आम जनमानस अपनी आवश्यकता के अनुसार निम्न बिक्री केन्द्रों से तिरंगा ध्वज क्रय कर सकते हैं—
क्र०
बिक्री केन्द्र
व्यवस्थापक/इंचार्ज
मोबाइल
1.क्षेत्रीय स्वराज्य आश्रम, अकबरपुर, कानपुर देहात
मनोज कुमार दीक्षित
9450217412
2.क्षेत्रीय स्वराज्य आश्रम, रूरा, कानपुर देहात
मिथलेश तिवारी
94500119763
3.क्षेत्रीय स्वराज्य आश्रम, झींझक, कानपुर देहात
राम किशुन पाल
9935623007
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपदवासियों से अपील है कि “हर घर तिरंगा अभियान-2026” को सफल बनाने के लिए अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं तथा अधिक से अधिक संख्या में खादी निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का प्रयोग करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें