उरई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशालय समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 04.11.2025 के द्वारा रा० अनु० जाति वालक छात्रावासों में छात्रों के प्रवेश हेतु ऑनलाइन पोर्टल के संचालन के सम्बन्ध में कार्यवाही कराये जाने के आवश्यक निर्देश दिये गये है।समाज कल्याण विभाग उरई द्वारा संचालित छात्रावासों का विवरण निम्न प्रकार है:-राजकीय अनु० जाति बालक छात्रावास रामनगर उरई ,राजकीय अनु० जाति बालक छात्रावास कालपी ,राजकीय अनु० जाति बालक छात्रावास जालौन ,राजकीय अनु० जाति बालक छात्रावास शेखपुर बुजुर्ग-जालौन |उपरोक्त छात्रावासों में छात्रों को प्रवेश हेतु छात्रावास की ऑनलाइन वेबसाइड www.upswdhms.upsdc.gov.in पर स्वयं आवेदन करना अनिवार्य होगा, ऑनलाइन करने पर निम्न प्रपत्रों को ऑनलाइन सम्मिट करना होगा जो कि निम्नलिखित है:- छात्र की फोटो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्कूल/कॉलेज / विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत फीस रसीद,माता-पिता के हस्ताक्षर, विगत वर्ष की उर्तीण अंकतालिका।
सम्बन्धित छात्रावासों में ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन की हार्ड कॉपी सभी प्रपत्रों के साथ कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।अधिक जानकारी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी जालौन कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।









