कानपुर देहात- जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में व जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 05 नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमे बालिकाओें की माताओं को बेबी केयर किट वितरित की गयी। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित राहगीर योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई साथ ही जिला मिशन समन्वयक द्वारा महिलाओं व पुरूषों को बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करने, बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने, बालिकाओं को बालकों के समकक्ष समझा जाना तथा कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया गया साथ ही नवजात बालिकाओं के माता-पिता को मु0 कन्या सुमंगला योजना की प्रथम श्रेणी की जानकारी देते हुये आवेदन कराने हेतु अवगत कराया गया।
विकास खण्ड राजपुर के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बालकों की देखरेख, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं तथा संरक्षण के विषय में, पाक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012, बाल विवाह से होने वाले नुकसान, थाने मे कार्यरत महिला हेल्पडेस्क आदि के बारे में जानकारी दी गई, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मातृ वंदन योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर चर्चा करते हुये वर्षों से गिरते लिंगानुपात के कारण महिलाओं/पुरूषों में बालिकाओं के प्रति भेदभाव, महिला की सुरक्षा और सशक्तीकरण तथा गुड टच-बैड टच के बारे में अवगत कराते हुये स्कूलों में प्रचार प्रसार कराये जाने हेतु आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रोत्साहित करते हुये महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा आपातकालीन सेवायें जैसे 181,1090,112,1098,1076 आदि के बारे में जागरूक कर समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पम्पलेट भी वितरित किये गये। साथ हर घर तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्र0 बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सुपरवाइजर, डाॅ0, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक, लेखा सहायक, सामाजिक कार्यकर्ता, तथा अंागनबाड़ी कार्यकत्री, महिला ,पुरूष आदि उपस्थिति रहे।












