कालपी विधायक ने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का किया शुभारंभ

PMMSY: के तहत यमुना नदी में 2 लाख मत्स्य कार्प संचय कराया

कालपी जालौन। PMMSY 2025: कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने आज गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे नगर स्थित पीला घाट यमुना नदी पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत आयोजित “रिवर रैंचिंग,जन-जागरूकता कार्यक्रम” का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में यमुना नदी में 2 लाख भारतीय मूल की मेजर कार्प मत्स्य बीज (रोहू, कतला तथा नैन), आकार लगभग 80–100 एमएम, का संचय किया गया।

जिले के मत्स्य सहायक निदेशक गिरीश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का मूल उद्देश्य नदियों में मत्स्य संसाधनों का पुनरुद्धार करना है, ताकि पारंपरिक मछली पकड़ने की पद्धतियों को संरक्षित किया जा सके और मछुआ समुदाय की आजीविका मजबूत हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि रिवर रैंचिंग (नदी में मछली के बीज का पुनः संचालन) नदी की पारिस्थितिकीय प्रणाली के संरक्षण में एक “बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया” है।

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नदियों में मत्स्य जीवन को बढ़ाना सिर्फ मछली उत्पादन की दृष्टि से नहीं, बल्कि जैव-विविधता और जल-पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। सहायक निदेशक ने कहा कि इस तरह के जन-जागरूकता और संचय कार्यक्रम पूरे जिले में हर जगह नियमित रूप से आयोजित किया जा रहे है ताकि मत्स्य विकास की पहल को निरंतर गति मिल सके। वही विभागीय लोगों द्वारा कुछ मत्स्य बीजों को कोतवाली स्थित तालाब में भी संचय कराया गया। और कहा कि संचय किए गए बीजों की भविष्य में जीवित रहने की दर और वृद्धि को सक्रियता से निगरानी करना अति आवश्यक है।
मत्स्य संचय कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में मनोज चतुर्वेदी (विधायक प्रतिनिधि), अमित कुमार यादव, मनोज पांडे, श्रवण कुमार पटेल, राजीव कुमार, (वरिष्ठ सहायक) महिंद्र कुमार, हनीफ खां , छेदीलाल , रामकुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें