कालपी (जालौन) ओवैसी पार्टी के लोगों ने नगर के मोहल्ले में बैठक कर वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव पर अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए हुंकार भरी।
नगर के मोहल्ला राम चबूतरा स्थित पार्टी कार्यालय में जिला महासचिव एनुल हसन मंसूरी ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से जोशीले भाषण देते हुए कहा कि आजादी के बाद अभी तक हम लोग वोट देकर कई सांसद और विधायक बनाए हैं अब -2027 में अपने पार्टी के प्रत्याशी को जी जान से जुट कर सभी कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को जीताकर लखनऊ राजधानी भेज कर सरकार बनाने में अपनी सहभागिता अवश्य होगी जिससे हमारे समाज को योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सकेगा जिला सचिव राशिद चिश्ती ने उद्बोधन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता जी जान से जुटकर बुथ स्तर से लेकर मतदाताओं के बीच जाकर अपने पार्टी के नेता ओवैसी के कार्यों का जमकर बखान कर पार्टी को दिनों दिन मजबूत करने में सदैव अग्रसर रहने का आवाहन किया नगर अध्यक्ष सद्दाम कुरैशी ने आए हुए जिले से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर स्वागत करते हुए अभिवादन किया बैठक में सपा एवं बसपा पार्टी को छोड़कर दो दर्जन लोग पार्टी में शामिल हुए शामिल होने वाले लोगों को मौजूद जिले के पदाधिकारी ने गले से लगाकर स्वागत किया तथा उत्साह वर्धन किया उरई विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी ने बैठक का संचालन किया बैठक में मौजूद लोगों में जिला मीडिया प्रभारी तारीख अनबर रहमानी जिला कोषाध्यक्ष फहीम खान सद्दाम कुरैशी इरफान अंसारी कामिल अंसारी रमजान मंसूरी एहसान मंसूरी अरशद मंसूरी इदरीश खान राशिद खान मोहम्मद शाहबाज खान आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












