अपर पुलिस अधीक्षक ने बीहण गांव में फ्लैग मार्च निकालकर छोटे अपराधियों को चिताया तथा जनता को सुरक्षा का कराया एहसास

कालपी (जालौन) चेहल्लम के त्यौहार को सकुशल तरीके से संपन्न कराने तथा यमुना के बीहड़ ग्रामों में सदैव अमन शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक की अगवाई में सीओ प्रभारी निरीक्षक की उपस्थिति में पुलिस बल तथा पीएसी पुलिस जवानों के साथ यमुना के तट पर बसे ग्रामों में फ्लैग मार्च निकालकर अपराधी तथा शरारती तत्वों को जमकर चेताया तथा सुरक्षा का संदेश दिया।
रविवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी सीओ राजेश कमल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी आदि सर्वाधिक उप निरीक्षक पुलिस जवान तथा एक बटालियन पीएससी के साथ कोतवाली कालपी से फ्लैग मार्च का आगाज करते हुए यमुना तट पर बसे ग्रामों से निकाल कर ग्राम गुलौली पहुंचकर गांव की विभिन्न सड़कों में फ्लैग मार्च निकालकर एएसपी ने शरारती अपराधी तत्वों को जमकर ललकारते हुए कहा कि किसी भी ने अमन शांति के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की ऐसे लोगों पर कानून का डंडा चला कर मुकदमा कायम कराकर जेल की सलाखों में भिजवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी जिंदगी सही सलामत से रखना चाहते हैं तो घर में रहकर अपना जीवन बिताये नहीं तो जनपद छोड़कर कहीं दूसरी जगह अपना डेरा जमा ले तभी जिंदगी सही सलामत से बच सकेगी यदि भ्रमण दौरान जरा भी अपराध करने की यदि शिकायतें मिली तो ऐसे लोगों के सारे मंसूबे ध्वस्त कर जिंदगी जेल में ही बितवा दूंगा फ्लैग मार्च करने वालों में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अवनीश कुमार हल्का इंचार्ज देवेंद्र सिंह भदोरिया आदि पुलिस बल एवं पीएसी जवान मौजूद थे।

पत्रकार सतीशद्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें