बाल अश्लील सामग्री वायरल करने वाला आरोपी कानपुर देहात में गिरफ्तार

कानपुर देहात। थाना मंगलपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के बाद सामने आया।
जांच में पता चला कि विवेक सिंह के नाम पर दर्ज चार मोबाइल नंबरों से नाबालिग बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे। इस आधार पर थाना मंगलपुर में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि विवेक सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और उनके नाम पर दर्ज मोबाइल नंबर उनके पुत्र कार्तिकेय (22 वर्ष) चला रहा था। साक्ष्यों के आधार पर विवेक सिंह का नाम मुकदमे से हटाकर कार्तिकेय को आरोपी बनाया गया।
थाना मंगलपुर पुलिस ने रविवार को झींझक पुल के पास से कार्तिकेय को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें