राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार-2026 हेतु ऑनलाइन स्व-नामांकन की तिथि बढ़ाई गई

शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में आवेदन करने की अपील

कानपुर देहात – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार-2026 के चयन हेतु निर्धारित समय-सारिणी में संशोधन किया गया है।
प्राप्त निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार-2026 के लिए शिक्षकों के ऑनलाइन स्व-नामांकन की प्रक्रिया अब 17 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन/स्व-नामांकन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विकास खंडों में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार-2026 हेतु अधिकाधिक संख्या में ऑनलाइन स्व-नामांकन करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर अनेक शिक्षकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है, किंतु कई आवेदन अभी पूर्ण रूप से सबमिट नहीं किए गए हैं। ऐसे शिक्षकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी नवीन समय-सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक विकास खंड से अधिक से अधिक योग्य शिक्षकों के आवेदन प्राप्त हों। इसके अतिरिक्त जनपदीय चयन समिति से संबंधित आवश्यक कार्यवाही भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अतः जनपद के सभी पात्र एवं उत्कृष्ट शिक्षक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूर्ण करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें