अलीगढ़ में भारतीय रक्षक पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न; निशात बाग में जलभराव की समस्या पर बनी रणनीति

अलीगढ़। भारतीय रक्षक पार्टी (BRP) के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष सागीर अहमद  के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर चर्चा करना और जनता को राहत दिलाना था।
बैठक में मुख्य रूप से निशात बाग क्षेत्र की सड़क पर लंबे समय से बनी जलभराव (पानी की समस्या) पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष सागीर अहमद ने कहा कि जलभराव के कारण स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थाई निवारण हेतु जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल शासन-प्रशासन से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग करेगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जनहित के मुद्दों को मजबूती देने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और सक्रिय सहयोगी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से राशिद अल्वी , सलमान पत्रकार, नदीम , दानिश , शहजाद , हफ़ीज़ , अकील , सुभान , श्यान , इमरान , इस्माइल , साबिर  और फुरकान  शामिल रहे।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रक्षक पार्टी अलीगढ़ के हर वार्ड और हर गली की समस्या को दूर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर काम करती रहेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें