कानपुर देहात में एसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात गंभीरता से सुनी और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।
एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनते रहे तथा सभी मामलों में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें