कालपी जालौन – नगर पालिका परिषद कालपी आर आई ने सफाई नायको एवं वाहन चालकों की बैठक लेकर नगर में सफाई व्यवस्था सदैव चुस्त दूरूस्थ रखने कड़े निर्देश दिए।
शनिवार के दिन नगर को सर्वाधिक साफ सुथरा करने के उद्देश्य से एवं उप जिलाधिकारी निर्देश से पालिका सभागार आयोजित बैठक पर आर आई अजीत सिंह यादव ने कहां कि मोहल्ले में कूड़ा वाली गाड़ी समय से जाकर मोहल्ले वासियों से कूड़े को डलवा कर निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने के निर्देश दिए साथ में यह कहा की यदि कोई भी व्यक्ति दरवाजे या नालियो में कूड़ा डालता है ऐसे व्यक्ति को चिन्हित कर पालिका के द्वारा दिए गए नोटिस थमा कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बरसात का समय चल रहा है नगर के प्रत्येक मोहल्ले में बराबर भ्रमणशील रहे कहीं भी गंदगी दिखे तत्काल उस गंदगी को दूर कर नगर को स्वच्छ तथा साफ रखने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने पर किसी भी कर्मचारी ने लापरवाही की तो ऐसे कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा उन्होंने कहा जो व्यक्ति निर्धारित जगह तथा मोहल्ले में आने वाली कूड़ा गाड़ी में कूड़ा नहीं डालते ऐसे लोगों को नोटिस थमा कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













