कालपी जालौन – बीते दिन शिक्षक विधायक ने विद्यालय के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य पूर्व विधायक एवं गणमान्य लोगो की मौजूदगी में फीता काटकर शुलभ शौचालय तथा स्नान ग्रह का उद्घाटन किया गया।
शुक्रवार की शाम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सदर बाजार कालपी सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह पर मुख्य अतिथि तौर पर पधारे शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने सपा पार्टी के मुखिया का बिना नाम लिए जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सरकार में गुंडा राज तथा गरीबों तथा सरकारी जमीन पर आए दिन कब्जा कर घटना घटित होती थी आज हमारी भाजपा पार्टी शासित केंद्र तथा प्रदेश की सरकार में गुंडा माफिया पूरी तरह से समाप्त कर दिए गए हैं सिर्फ विपक्ष पार्टी सत्ता हथियाना के लिए जनता को गुमराह करते रहते हैं भाजपा पार्टी की सरकार में चारों तरफ विकास ही दिखाई देता है उन्होंने शिक्षा के बारे अवगत कराया कि जितने ही प्रदेश में संघ के विद्यालय होंगे उस विद्यालय में कई प्रतिभाशाली छात्र निकल कर प्रदेश के अच्छे पदों में बैठकर सरकार के कार्यों का संचालन कर रहे हैं विद्यालय के प्रबंधक हर भूषण सिंह चौहान के खाते में मैंने अपनी निधि से शौचालय बनाने का आदेश दिया था वह आज पूरा हो गया है इतना भी नहीं मेरी कहीं भी जरूरत पड़ेगी मैं आपकी सेवा में सदैव खरा उतारूंगा तथा सेवक बनकर आप लोगों की सेवा के खातिर सदैव अग्रसर रहूंगा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती संघ के संगठन मंत्री रंजीत शाह ने शिक्षा के बारे में बात कर लोगों को जागरूक किया पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन एवं सुरेश शास्त्री दोनों ने अलग-अलग सन 1984 से विद्या भारती का गठन किया गया है विद्यालय के प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान ने आए हुए मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ एवं साल उढाकर स्वागत कर आभार प्रकट किया उन्होंने अपने कार्यकाल में विद्यालय की प्रगति के बारे में भी अवगत कराया विद्यालय शिक्षक रमेश ने विद्यालय की प्रगति के बारे में प्रकाश डालकर अवगत कराया उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के अध्यक्ष रमेश तिवारी ने उद्बोधन कर पूर्व समय को लेकर प्रकाश डाला विद्यालय प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा अभिवादन कर नमन किया समारोह का संचालन विद्यालय शिक्षिका शालिनी सिंह ने किया विद्यालय की छात्राओं ने समारोह में मौजूद मुख्य अतिथियों समक्ष सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किये मौजूद अतिथियों ने ताली बजाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया मौके में जिला प्रचारक शिवम कालपी नगर प्रचारक लक्ष्मण सिंह भाजपा पार्टी पूर्व नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव भाजपा वरिष्ठ नेता राम शंकर पुरवार (लाला) अधिवक्ता शिव सिंह राठौर (लाला) ठक्कर बापा विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार लेखाकार अनुपम पुरवार अशोक पुरवार उषा शुक्ला रजनी पाल राकेश मिश्रा दीपू बाबा मधु टंडन विद्यालय की प्राचार्य शुभम मिश्रा अंकित ठाकुर विद्यालय लेखाकार अर्जुन मौर्य आकाश द्विवेदी उर्फ छोटू विधायक आदि लोग एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













