उरई। सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोवेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी डकोर,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी शहर,बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर,पूर्ति निरीक्षक उरई तहसील उरई को विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 11.07.2026 के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि मा० अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्र दिनांक 11.07.2026 के द्वारा माह जुलाई, 2026 में विधिक सेवा कार्यक्रम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 11.07.2026 को ग्राम उसरगाँव (मड़ोरा) कोंच रोड उरई में ” विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियत्रण से सम्बधित जागरूकता शिविर/पर्यावरण कानून नालसा (आशा-जागरूकता सर्मथन सहायता और कार्यवाही के अर्न्तगत बाल विवाह रोकथाम की दिशा में तानक संचालन प्रक्रिया (एस०ओ०पी०) 2025 नधा नारी की उड़ान बंदिशो से आजादी मक माहिला संशक्तिकरण तंधा महिलाओं का संरक्षण अधि०/” के प्रति जागरूकता कार्यकम हेतु अपरान्ह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर योगेन्द्र सिंह तखेले, पी०एल०वी० नामित किये गये हैं।उक्त के सम्बन्ध में श्री योगेन्द्र सिंह तखेले, पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन को जू०ह० स्कूल’ उसरगाँव (मड़ोरा) कोंच रोड उरई में दिनांक 11.07.2026 समय 11:00 बजे को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।













