उरई। उच्च न्यायालय, लखनऊ में योजित ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के सम्बन्ध में दिनांक 24.11.2025 को पारित आदेश के क्रम में जिलाधिकारी व जिला प्रोवेशन अधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद में गठित विभिन्न विभागों की कमेटी द्वारा अभियान चलाते हुए जनपद स्तर पर कठिन परिस्थितियों में सड़क पर मिलने वाले अनाथ, परित्यक्त या आपातस्थिति में रह रहे व्यक्तियों के सम्बन्ध में उनके पुनर्वासन की कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधित विभागों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, महिला कल्याण विभाग, नगर निगम विभाग, डूडा, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग की 07 टीमो द्वारा रेलवे स्टेशन उरई में अभियान चलाया गया जिसमें स्टेशन पर रहने वाले महिला व पुरुष को पुनर्वासित करने के साथ ही बीमार व दिव्यांजन व्यक्तियों को पैंशन व जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुनर्वासित कराया गया तथा अन्य संबंध में जानकारी दी गई उक्त अभियान के दौरान चिकित्सा विभाग से डॉक्टर आनंद वर्मा श्रम विभाग से सुनील, पुलिस विभाग से थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से शकील, डूडा विभाग से अहमद, समाज कल्याण विभाग से देवेंद्र, दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग से वरिष्ठ सहायक शैलेश गुप्ता एवं महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी जूली खातून, गरिमा पाठक द्विवेदी, सदस्य बाल कल्याण समिति प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा सिंह, केन्द्र प्रबंधक रीना यादव वन स्टॉप सेंटर दित्तीय व प्रवीणा यादव वन स्टॉप सेंटर प्रथम एवं सुरेश कुमार सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।













