कुठौंद जालौन। थाना समाधान दिवस, एक शिकायत दर्ज, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशराजस्व विभाग से संबंधित रहीं, नायब तहसीलदार ने समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्यवाही पर दिया जोर जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से माह के चौथे शनिवार को कुठौंद थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार गौरव कुमार ने की। समाधान दिवस के दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल एक शिकायत प्राप्त हुईं। जिनमें यह शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित थीं। प्राप्त प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका, नायब तहसीलदार ने संबंधित राजस्व कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत का नियमानुसार निरीक्षण कर समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है । नायब तहसीलदार गौरव कुमार कहा किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। शिकायतों का निस्तारण अति शीघ्र करने की जिम्मेदारी निभाएं। वरना किसी भी राजस्व कर्मचारी को बक्सा नहीं जाएगा। थाना समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पुलिस एवं राजस्व विभाग संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हैं। उन्होंने उपस्थित पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें तथा फरियादियों को अनावश्यक परेशान न होने दें।
उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से ही शासन की मंशा को धरातल पर साकार किया जा सकता है।
समाधान दिवस में उपस्थित रहे थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे,वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीलवन्त सिंह,उप निरीक्षक कन्हई सिंह, उप निरीक्षक शिव भूषण प्रजापति,उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक छविराम, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक तिरमल सिंह,कांस्टेबल कपिल देव, रवि गुप्ता, शरद यादव, बिल्लू राणा, प्रवीण शर्मा तथा ब्रजेश कुमार मौजूद रहे। वहीं राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल विक्रम सिंह, नैन्सी, रामजी मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा,अभय सिंह, अशोक कुमार एवं अभय कुमार , आर्यन त्रिपाठी सहित अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।













