ग्राम सुरावली की तरफ बनाए जा रहे रोड में किसान के खेत से करीब 6 फीट गहराई तक चोरी की गई मिट्टी

 

कुठौंद जालौन। थाना कुठौंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरावली निवासी योगेश पाठक पुत्र श्री कृष्ण बिहारी के द्वारा अपने शिकायती पत्र में आरजी गाटा संख्या 130 रखवा 0.3200 हेक्टर का स्वामी काश्तकार है। उरई औरैया स्टेट हाईवे से रोड की खंड संख्या 3 में ग्राम मदनेपुर की सीमा से ग्राम सुरावली तक नाले के किनारे सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार सुरेंद्र सिंह तथा लोक निर्माण विभाग के बृजेंद्र कुमार के द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें किसान की खेत से लगभग 6 फीट गहराई में पूरे खेत की मिट्टी चोरी कर ली है। जिससे किसान का लगभग ₹3 लाख की मिट्टी का नुकसान है। खेत की मिट्टी जो उपजाऊ थी उसे खोद ली गई अब खेत में किसी भी प्रकार की फसल पैदा होने की संभावना खत्म हो चुकी है। किसान द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस तहसील जालौन में प्रार्थना पत्र लेकर शिकायत की जिसमें समाधान दिवस में बैठे अधिकारियों द्वारा राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मौके की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए लिखा गया। जिसमें राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा आख्या प्रस्तुत की गई आख्या में बताया गया की खेत से ही मिट्टी चोरी की गई है। जिसके लिए किसान थाना कुठौंद आया और उन्हें अपनी बात से अवगत कराया और कहा कि मेरे खेत से ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग खंड संख्या 3 में तैनात जे ई द्वारा जो मिट्टी चोरी की गई है उसके संबंध में कानूनी कार्रवाई करना अति आवश्यक है। किसान के साथ हुए उत्पीड़न के संबंध में न्याय मिल सके। किसान की मांग है कि मेरे साथ न्याय संगत कानूनी कार्यवाही की जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें