जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस 4 जुलाई को तहसील अकबरपुर में होगा आयोजित

 

कानपुर देहात  की सभी तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होगा ‘संपूर्ण समाधान दिवस’

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि सभी तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ आयोजित किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन समाधान दिवसों में जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। इस दौरान संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा, उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुसार यदि किसी निर्धारित शनिवार को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो संपूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जाएगा।जनपद में 04 जुलाई 2026 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार विभिन्न तिथियों पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन एवं वित्त/राजस्व) अलग-अलग तहसीलों में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसी क्रम में दिनांक 04 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में आयोजित होगा तथा तहसील भोगनीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसील मैथा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा अन्य तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा । सभी समाधान दिवस प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होंगे।.जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथि एवं संबंधित तहसील में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें, ताकि उनका प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें