कुठौंद जालौन। थाना क्षेत्र कुठौंद के अंतर्गत ग्राम ततारपुर में एक 13 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। थाना कुठौंद पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से मौके पर एस आई तिरमल सिंह व हमराही घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से ज्ञात हुआ की रौनक पुत्र देवेंद्र कुमार गांव के तालाब के पास घूमने गया था इसी दौरान गड्ढे में चला गया और पानी में डूबने लगा जब तक आसपास के लोगों को घटा का पता चला तब तक किशोर पानी में समा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की काफी मशक्कत के बाद रौनक को तालाब से बाहर निकल गया परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी )जालौन ले गए । वहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के उपरांत बालक रौनक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर बिछेदन ग्रह उरई पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।बालक रौनक की मृत्यु की खबर मिलने पर परिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।













