कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में एक आटो चालक से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उससे रूपये भी छीने गए यह घटना बुधवार रात की बताईं जा रही है राजपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गांव निवासी आटो चालक विनोद बाबू पुत्र रामेश चन्द ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि वह राजपुर से अपने गांव जा रहा था भाल गांव के बाहर भाल गांव के एक युवक ने अपने पांच अन्य साथियों से साथ मिलकर उससे मारपीट की विनोद बाबू के अनुसार हमलावरों ने उसे जातिसूचक गालियां दी और पूछा कि वह गाना बजाकर क्यों निकलता है इस मारपीट मे विनोद बाबू को काफी चोट आई है पीड़ित ने थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उसका मेडिकल नही कराया है प्रभारी थाना इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में बताया कि दोनों युवक नशें में थे और एक दुसरे पर मारपीट व रूपए छीनने का आरोप लगा रहे हैं उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात












