अभय सेंगर डी सी डी एफ चैयरमैन और अरुण सेंगर ने लिया पिता के सपनों को पूरा करने का संकल्प

बिधूना/ विकासखंड एरवा कटरा के ग्राम हमीरपुर रुऊ में  पूर्व प्रधानाचार्य / पूर्व ग्राम प्रधान स्व. ध्रुव सिंह सेंगर की पहली पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री कैलाश राजपूत, पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं ने स्व. ध्रुव सिंह सेंगर की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. ध्रुव सिंह सेंगर के दोनों पुत्र पूर्व प्रधान अरुण सेंगर एवं डीसीडीएफ के चेयरमैन अभय सिंह सेंगर ने पिता के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि स्व. ध्रुव सिंह सेंगर गरीबों के मसीहा थे। उनका पूरा जीवन अपनी ग्राम पंचायत वासियों और क्षेत्रवासियों की सेवा करते हुये बीता। उनके काम करने की शैली इतनी अच्छी थी कि उनके प्रधान रहते कभी भी पुलिस गांव नहीं आई। इसी से पता चलता है कि वह कितने न्यायवादी जनप्रतिनिधि थे। पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने से पहले वह एक शिक्षक थे और शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है। उन्होंने प्रधान रहते हुये जनता की निःस्वार्थ भाव से जो सेवा की, उसकी दूसरी मिसाल मिलनी कठिन है।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि स्व. ध्रुव सिंह सेंगर जीवन के अंतिम सांस तक समाज सेवा में जुटे रहे। उनकी श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी हजारों की भीड़ इसका प्रमाण है कि वह लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं और हमेशा रहेंगे। भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि स्व. ध्रुव सिंह सेंगर के दोनों पुत्रों पूर्व प्रधान अरुण सेंगर एवं डीसीडीएफ के चेयरमैन अभय सेंगर अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। स्व. ध्रुव सिंह सेंगर ने समाज सेवा का जो बीड़ा उठाया था, उनके दोनों बेटे उनके उसी मिशन को पूरा करने में जुटे हुये हैं।

श्रद्धांजलि सभा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, बेला से राजेश चौहान, डॉ घनश्याम सिंह सेंगर, बिधूना देहात के मंडल अध्यक्ष कुलदीप राजावत, फर्रुखाबाद से पधारे भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र राठौर सहित कई दिग्गजों ने भी संबोधित किया।

श्रद्धांजलि सभा में बिधूना से ठाकुर पवन सिंह, बेला से भाजपा के जिला मंत्री विमल दुबे, एरवा कटरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिनारायण तिवारी, अरुण ठाकुर, मोहित कुशवाह, गौरव गुप्ता, राहुल चौहान वंदेमातरम, सनी चौहान, मुकेश चौहान प्रधान असजना, नितिन बैंस, अंशू सेंगर, राम बहादुर सिंह, पृथ्वेंद्र सिंह, कुलदीप पाल, धर्मेंद्र पाल, महेंद्र पाल, गोपाल सेंगर, धर्मेंद्र सेंगर, सोनू राजावत, छोटू राजावत, आलोक सिंह, श्याम सिंह, मलखान सिंह, विनय सिंह, अंशुल सेंगर, सोनू प्रजापति, अमित शर्मा, राम प्रताप पाल, डोरीलाल, धर्मपाल सक्सेना, करन सिंह सेंगर, सुरेश सिंह, महेंद्र सिंह, अन्नू सेंगर, शिवम सिंह, विशाल सिंह, योगी महाराज, देबू बाथम, ब्रह्मपाल बाथम, राजेंद्र बाथम, पदम सिंह, रामपाल सिंह, विकास द्विवेदी, गौरव चौरसिया, मयंक चौबे, अधिवरन सिंह, छोटे दुबे, राजेश सेंगर, गिरजेश सेंगर, सूर्य प्रताप सिंह, शिशुपाल शाक्य, दीपक कश्यप, मनोज सेंगर, करन सिंह पाल पूर्व प्रधान, विजय पाल, आनंद प्रजापति, अनुज शुक्ला, प्रशांत सेंगर, रवि चौहान सहित हजारों लोगों ने भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला प्रभारी आनंद सिंह ने की जबकि संचालन टीटू भदौरिया ने किया।

सम्बाददाता गौरव कुमार पोरवाल एरवाकटरा औरैया 9927756319 l

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें