विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

 

खराब ट्रांसफार्मर, नलकूप एवं पेयजल समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी

 जालौन। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विद्युत आपूर्ति, विद्युत वितरण व्यवस्था, खराब ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन, नलकूपों के संचालन एवं पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा में बदलना सुनिश्चित किया जाए। विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने नलकूपों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि खराब नलकूपों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें संचालित कराया जाए। साथ ही पेयजल योजनाओं के सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि किसी भी गांव अथवा नगर क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न होने पाए। जहां आवश्यकता हो वहां वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें